World Population Day:जानें विश्व जनसंख्या दिवस 2025 की थीम, इतिहास और महत्व के बारें में

प्रति वर्ष 11 जुलाई को World Population day मनाया जाता है |इस दिवस को वैश्विक जनसंख्या वृद्धि, सतत विकास, प्रजनन अधिकार, स्वास्थ्य सेवा तथा लैंगिक समानता जैसे मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है |इस लेख में विश्व जनसंख्या दिवस के इतिहास, 2025 की थीम, उद्देश्य तथा महत्व पर चर्चा करेंगे |

इस लेख में-

1-विश्व जनसंख्या दिवस का इतिहास 

2-विश्व जनसंख्या दिवस 2025 की थीम 

3-विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य 

4-विश्व जनसंख्या दिवस का महत्व 

5-विश्व के समक्ष चुनौतियां

6-2025 में विश्व के 10 सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश

7-संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के बारें में

विश्व जनसंख्या दिवस का इतिहास-

World Population Day:जानें विश्व जनसंख्या दिवस 2025 की थीम, इतिहास और महत्व के बारें में

1989 में,संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने सिफारिश की थी कि 11 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाये |यह सिफारिश 11 जुलाई 1987 को मनाये गए "पांच अरब दिवस" से प्रेरित थी, जब विश्व की जनसंख्या 5 अरब तक पहुँच गयी थी |1990 से कई संगठन तथा संस्थान विश्व जनसंख्या दिवस मनाते है |यह दिन पहली बार 11 जुलाई 1990 को 90 से अधिक देशों में मनाया गया था |

यह दिवस वैश्विक जनसंख्या वृद्धि, सतत विकास, स्वास्थ्य सेवा, प्रजनन अधिकार तथा लैंगिक समानता जैसे मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है |

विश्व जनसंख्या दिवस 2025 की थीम-

वर्ष 2025 में World Population day की थीम-"युवाओं को एक निष्पक्ष तथा आशावान विश्व में अपना मनपसंद परिवार बनाने के लिए सशक्त बनाना |"

यह थीम युवाओं को उनके भविष्य के बारे में सोच-समझकर निर्णय लेने, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा तथा संसाधनों तक समान पहुँच का अधिकार दिलाने पर केन्द्रित है |2050 तक विश्व की जनसंख्या लगभग 9.7 बिलियन तक पहुँच सकती है |

विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य-

विश्व जनसंख्या दिवस के उद्देश्य निम्नलिखित है-

1-इसका उद्देश्य वैश्विक जनसंख्या मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, जिसमें सतत विकास, स्वास्थ्य तथा पर्यावरण पर जनसंख्या वृद्धि के प्रभाव शामिल है |

2-विश्व जनसंख्या दिवस हमारे ग्रह तथा समाज को प्रभावित करने वाली जनसंख्या संबंधी चुनौतियों से निपटने की तात्कालिकता पर प्रकाश डालता है |

3-साथ ही यह परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, गरीबी उन्मूलन तथा सतत विकास के महत्व को बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है |

4-यह दिवस जनसंख्या वृद्धि की गति, उसके प्रभाव तथा इससे उत्पन्न चुनौतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है |

5-यह परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, स्वास्थ्य सेवा तक पहुँच तथा सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को प्रेरित करता है |

विश्व जनसंख्या दिवस का महत्व-

1-लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में काम करता है |

2-सतत विकास लक्ष्यों को बढ़ावा देना |

3-जनसंख्या वृद्धि के प्रभावों के बारें में जागरूक करना |

4-प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं तक सभी की पहुँच सुनिश्चित करना |

विश्व के समक्ष चुनौतियां-

1-आर्थिक अस्थिरता |

2-राजनीतिक तथा सामाजिक अस्थिरता |

3-सीमित शिक्षा तथा रोजगार के अवसर |

4-जलवायु असंतुलन |

5-स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच की कमी |

2025 में विश्व के 10 सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश-

1-भारत-1,46,38,65,525

2-चीन-1,41,60,96,094

3-संयुक्त राज्य अमेरिका-34,72,75,807

4-इंडोनेशिया-28,57,21,236

5-पाकिस्तान-25,52,19,554

6-नाइजीरिया-23,75,27,782

7-ब्राजील-21,28,12,405

8-बांग्लादेश-17,56,86,899

9-रूस-14,39,97,393

10-इथियोपिया-13,54,72,051

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के बारें में-

यह संयुक्त राष्ट्र का वैश्विक विकास नेटवर्क है |इसकी स्थापना वर्ष 1965 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गयी थी |

यह अल्पविकसित देशों की सहायता पर जोर देने के साथ-साथ ही विकासशील देशों के लिए विशेषज्ञ  सलाह, प्रशिक्षण तथा अनुदान सहायता सुनिश्चित करता है |

UNDP का कार्यकारी बोर्ड 36 देशों के प्रतिनिधियों से मिलकर बना होता है, जिसमें प्रत्येक 3 वर्ष के अंतराल पर बारी-बारी से अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि अपनी सेवाएं देते है |

यह पूर्णतः सदस्य देशों के स्वेच्छिक योगदान द्वारा वित्तपोषित है |UNDP संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समूह (UNSDG) का मुख्य केंद्र है |

यह एक ऐसा नेटवर्क है जो 165 देशों में फैला है तथा सतत विकास के लिए वर्ष 2030 एजेंडा को आगे बढ़ाने हेतु कार्य कर रहे संयुक्त राष्ट्र के 40 कोषों, कार्यक्रमों, विशेष एजेंसियों तथा अन्य निकायों को एकजुट करता है |

Read More-Global Peace Index 2025:क्या है वैश्विक शांति सूचकांक और जानें भारत तथा अन्य देशों की रैंक

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने