अर्जुन तथा खेल रत्न प्रोत्साहन पुरस्कार 2023

    अर्जुन और खेल रत्न पुरस्कार:भारतीय खेल क्षेत्र में उत्कृष्टता की पहचान    

अर्जुन तथा खेल रत्न प्रोत्साहन पुरस्कार 2023
         इस वर्ष खेल के सबसे बड़े सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड से 2023 से बैडमिन्टन खिलाड़ी चिराग शेट्टी तथा सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी को सम्मानित किया गया | साथ ही क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शमी समेत 26 एथलीटों को सम्मानित लिया गया | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी को राष्ट्रपति भवन में 9 जनवरी को सम्मानित किया | यह सभी अवार्ड इन एथलीटों को अपने खेल में शानदार प्रदर्शन करने के लिए दिए गए हैं|

         एथलीटों को 13 दिसम्बर 2023 को एक सरकारी पैनल द्वारा पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था |

2023 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेता -

मेजर ध्यानचंद खेल रत्ना पुरस्कार-

1-चिराग शेट्टी -बैडमिन्टन

2-सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी -बैडमिन्टन

अर्जुन तथा खेल रत्न प्रोत्साहन पुरस्कार 2023
अर्जुन पुरस्कार -

1-मोहम्मद शमी -क्रिकेट 

2-सुशीला चानू -हॉकी 

3-ओजस प्रवीण देवताले -तीरंदाजी 

4-अदिति गोपीचंद स्वामी -तीरंदाजी

5-मुरली श्रीशंकर -एथलेटिक्स

6-पारुल चौधरी -एथलेटिक्स

7-मोहम्मद हुसामुद्दीन -बॉक्सर 

8-आर वैशाली -शतरंज

9-अनुश अग्रवाल -घुड़सवारी

10-दिव्यकृति सिंह -घुड़सवारी ड्रेसेज 

11-दीक्षा डागर-गोल्फ 

12-कृष्ण बहादुर पाठक -हॉकी 

13-पवन कुमार -कबड्डी

14-रितु नेगी -कबड्डी 

15-नसरीन -खो-खो

16-पिंकी -लॉन बाल्स 

17-ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर -शूटिंग 

18-ईशा सिंह -शूटिंग 

19-हरिंदर पल सिंह संधू -स्क्वैश(squash)

20-अयहिका मुखर्जी -टेबल टेनिस 

21-सुनील कुमार -रेसलिंग 

22-अंतिम पंघल-रेसलिंग

23-रोशीबिना देवी-वुशु 

24-शीतल देवी-पैरा आर्चरी 

25-अजय कुमार रेड्डी -ब्लाइंड क्रिकेट 

26-प्राची यादव -पैरा कैनोइंग

द्रोणाचार्य पुरस्कार ( नियमित श्रेणी )-

1-ललित कुमार -कुश्ती

2-आरबी रमेश -शतरंज 

3-महावीर प्रसाद सैनी -पैरा एथलेटिक्स 

4-शिवेंद्र सिंह -हॉकी 

5-गणेश प्रभाकर देवरुखकर -मलखंभ 

द्रोणाचार्य पुरस्कार (आजीवन श्रेणी )-

1-जसकीरत सिंह ग्रेवाल -गोल्फ 

2-भास्करन ई -कबड्डी 

3-जयंत कुमार पुशीलाल -टेबल टेनिस 

ध्यानचंद पुरस्कार ( आजीवन श्रेणी )-

1-मंजूषा कंवर -बैडमिन्टन

2-विनीत कुमार शर्मा -हॉकी 

3-कविता सेल्वराज -कबड्डी 

अर्जुन तथा खेल रत्न प्रोत्साहन पुरस्कार 2023
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (MKA) ट्राफ़ी 2023-

1-गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर -विजेता 

2-लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब (प्रथम रनर अप)

3-कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र (द्वितीय रनर अप)

खेल सम्बन्धी पुरस्कारों के बारे में -

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार -

1-यह पुरस्कार पहले राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार के रूप में जाना जाता था | यह 4 वर्ष में एक खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट तथा बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया जाता है |

2-यह पुरस्कार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है|

3-इसमें 25 लाख रूपये नकद, पदक, एवम सम्मान पत्र दिया जाता है |

4-खेल रत्न पुरस्कार 1991-92 में स्थापित किया गया जिसे प्रथम बार शतरंज के खिलाड़ी विश्वनाथ आनंद को दिया गया था |

अर्जुन पुरस्कार -

1-यह 1961 में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेल आयोजनों में उत्कृष्ट उपलब्धि के पहचान के लिए स्थापित किया था |

2-यह विगत 4 वर्षो में अच्छा प्रदर्शन करने, खेल कौशल, अनुशासन की भावना दर्शाने हेतु किया जाता है |

3-इसमें 15 लाख रूपये नकद, अर्जुन की एक कांस्य प्रतिमा तथा एक सम्मान पत्र दिया जाता है|

द्रोणाचार्य अवार्ड्स-

1-यह 1985 में भारत सरकार द्वारा खेल सम्बन्धी प्रशिक्षण में उत्कृष्टता को मान्यता देने के लिए स्थापित किया गया |

2-यह प्रशिक्षकों को निरंतर आधार पर उत्कृष्ट व मेधावी कार्य करने तथा खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सक्षम बनाने के लिए दिया जाता है |

3-इसमें 15 लाख रूपये नकद पुरस्कार, द्रोणाचार्य के एक कांस्य मूर्ति, एक सम्मान पत्र दिया जाता है |

ध्यानचंद पुरस्कार -

1-इस पुरस्कार को 2002 में प्रारंभ किया गया |

2-यह खिलाड़ियों द्वारा अपने प्रदर्शन से खेलों में योगदान देने एवम सेवानिवृति के बाद खेल आयोजनों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है| 

3-इसमें 10 लाख रूपये नकद पुरस्कार, ध्यानचंद की एक मूर्ति, सम्मान पत्र तथा एक समारोहिक पोशाक दी जाती है |

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी-

1-1956-57 में स्थापित की गयी थी |

2-यह ट्रॉफी पिछले एक वर्ष में अन्तर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में शीर्ष प्रदर्शन पर विश्वविद्यालय को दी जाती है |

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने