DIKSHA APP:भारत का राष्ट्रीय डिजिटल शिक्षा मंच

DIKSHA APP:भारत का राष्ट्रीय डिजिटल शिक्षा मंच दीक्षा (डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर नॉलेज शेयरिंग) भारत के शिक्षा मंत्रालय की 'पीएम ई-विद्या' पहल का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है |इसे भारत में स्कूली शिक्षा के लिए 'एक राष्ट्र, एक डिजिटल प्लेटफॉर्म' के रूप में जाना जाता है |इस लेख में DIKSHA APP क्या है, इसके उद्देश्य तथा विशेषताओं के बारें में चर्चा करेंगे |

DIKSHA APP:भारत का राष्ट्रीय डिजिटल शिक्षा मंच

DIKSHA APP क्या है-

डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर नॉलेज शेयरिंग-DIKSHA भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत स्कूली शिक्षा के लिए प्रारम्भ किया गया एक राष्ट्रीय डिजिटल मंच है |इसे 5 सितम्बर 2017 में NCERT और CIET के विशेष सहयोग से लांच किया गया था |यह राष्ट्रीय डिजिटल मंच 36 से अधिक भाषाओं में देश भर के शिक्षकों, छात्रों तथा अभिभावकों को उच्च गुणवत्ता वाली डिजिटल शिक्षण सामग्री तथा संसाधन मुफ्त उपलब्ध कराता है |

उद्देश्य-

देश भर के छात्रों, शिक्षकों तथा अभिभावकों को उच्च गुणवत्ता वाली और पाठ्यक्रम से जुडी डिजिटल अध्ययन सामग्री कई आसान भाषाओँ में मुफ्त उपलब्ध कराना |

K-12 और सभी के लिए शिक्षा दीक्षा को विशेष रूप से अलग-अलग भौगोलिक तथा शैक्षिक जरूरतों के अनुकूल बनाया गया है |यही कारण है कि इसे लगभग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बोर्डों द्वारा व्यापक रूप से अपनाया गया है |

महत्वपूर्ण बिंदु-

1-यह प्लेटफार्म मूलभूत साक्षरता से लेकर 12वीं कक्षा (K-12) तक की सम्पूर्ण अध्ययन सामग्री प्रदान करता है |

2-यह पारंपरिक कक्षाओं से परे जाकर छात्रों के समग्र विकास, कौशल वृद्धि तथा व्यक्तिगत सीखने के अनुभवों को बढ़ावा देता है |

3-DIKSHA प्लेटफार्म को छात्रों के लिए रोचक बनाने के लिए तकनीकी रूप से उन्नत अध्ययन सामग्री जैसे-2D/3D एनिमेशन, ऑगमेंटेड रियलिटी तथा 614 से अधिक वर्चुअल लैब्स उपलब्ध है |

प्रमुख विशेषताएं-

दीक्षा प्लेटफार्म की निम्नलिखित विशेषताएं है-

1-भौतिक किताबों में विशेष क्यूआर कोड दिए गए है, जो स्कैन करने पर सीधे वीडियो तथा शिक्षक गाइड से जुड़ जाते है |

2-दीक्षा प्लेटफार्म पर समावेशी शिक्षा के तहत डिजिटल एक्सेसिबल इनफार्मेशन सिस्टम (DAISY) फ़ॉर्मेट, टेक्स्ट-टू-स्पीच सुविधा तथा भारतीय सांकेतिक भाषा के वीडियो उपलब्ध है |

3-बिना इंटरनेट के भी पढाई की सुविधा दीक्षा प्लेटफार्म ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन मोड में भी बेहतरीन काम करता है |छात्र इंटरनेट कनेक्शन के बिना भी सामग्री को पहले से डाउनलोड करके आसानी से पढाई कर सकते है |

4- प्लेटफार्म 128 भारतीय और 7 विदेशी भाषाओँ सहित कुल 135 भाषाओँ का समर्थन करता है |

5-राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत NCERT ने कक्षा 1,2,3, और 6 की किताबों का क्षेत्रीय भाषाओँ में किया है |

6-यह मंच केवल छात्रों के लिए ही नहीं बल्कि शिक्षकों को सशक्त बनाने के लिए भी महत्वपूर्ण है |इसके माध्यम से शिक्षकों को अपनी गति से ट्रेनिंग मॉड्यूल पूरे करने तथा सर्टिफिकेट प्राप्त करने की सुविधा मिलती है |

7-इस प्लेटफार्म पर असीमित अभ्यास प्रश्न, क्विज तथा क्षमता-आधारित प्रश्न बैंक उपलब्ध है |ये छात्रों की सीखने की कमियों को पहचानने तथा सही समय पर सुधार करने में अत्यधिक मदद करते है |

शिक्षा का डिजिटल भविष्य-

दीक्षा प्लेटफार्म डिजिटल भविष्य की ओर एक बड़ा कदम है |इस प्लेटफार्म ने भौगोलिक तथा भाषाई दोनों तरह की बाधाओं को सफलतापूर्वक दूर किया है तथा देश में समावेशी शिक्षा तंत्र बनाया है |प्रतिदिन लगभग 3 लाख यूज़र्स इस प्लेटफार्म पर सक्रिय उपयोग करते है |अब तक 2.25 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड उपयोगकर्ता इससे जुड़ चुके है |साथ ही साथ इस मंच पर 14.82 कोर्स सफलतापूर्वक पूरे किये जा चुके है |

Read More-प्रवर्तन निदेशालय:जानें क्या है ED और इसकी कार्य और शक्तियों के बारें में

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने