National Safety Week 2024(राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 2024) अभियान 4-10 मार्च,2024 तक चलाया जायेगा |यह वर्ष 1971 से राष्ट्रीय सुरक्षा काउंसिल द्वारा आयोजित किया जाता है |
यह अभियान व्यापक,सामान्य तथा लचीला है| यह भाग लेने वाले संगठनों को उनकी सुरक्षा आवश्यकताओं के अनुसार विशिष्ट गतिविधियों को करने का आह्वान करता है |

National Safety Week 2024 Theme (राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 2024 की थीम)-"ई.एस.जी.उत्कृष्टता के लिए सुरक्षा नेतृत्व पर ध्यान दें |"("Focus On Safety Leadership For ESG Excellence")

उद्देश्य-
सुरक्षा,स्वास्थ्य और पर्यावरण (SHE) आन्दोलन को देश के भिन्न-भिन्न हिस्सों में ले जाना |
विभिन्न स्तरों पर विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में प्रमुख खिलाड़ियों की भागीदारी प्राप्त करना |
सुरक्षा,स्वास्थ्य और पर्यावरण गतिविधियों में अपने कर्मचारियों को शामिल करके नियोजकों द्वारा सहभागी दृष्टिकोण के उपयोग को बढ़ावा देना |
कार्य स्थलों पर आवश्यकता-आधरित गतिविधियों के विकास,वैधानिक आवश्यकताओं के स्व-अनुपालन तथा पेशेवर सुरक्षा,स्वास्थ्य और पर्यावरण प्रबंधन प्रणालियों को बढ़ावा देना |
स्वैच्छिक सुरक्षा,स्वास्थ्य और पर्यावरण आंदोलन क्षेत्रों को इसके दायरे में लाना,जिन्हें अब तक वैधानिक रूप से कवर नहीं किया गया है |
राष्ट्रीय,क्षेत्रीय तथा स्थानीय स्तर पर राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह अभियान हेतु निम्न गतिविधियाँ के जाती है-
1-सार्वजनिक कार्यक्रम,सेमिनार,चर्चा के जरिये अपील तथा सन्देश जारी करना |
2-सुरक्षा,स्वास्थ्य और पर्यावरण मुद्दों पर खेल,शार्ट फिल्मों के जरिये जागरूकता फैलाना |
3-केंद्रीय श्रम मंत्री और श्रम मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों,NSC के वरिष्ठ अधिकारी,राष्ट्रीय स्तर के ट्रेड यूनियन नेता और संस्थाओं तथा सार्वजनिक स्थानीय नेताओं की भागीदारी |
4-दूरदर्शन के राष्ट्रीय नेटवर्क,ऑल इंडिया रेडियो स्टेशन और राष्ट्रीय या क्षेत्रीय प्रेस,सप्ताह के दौरान आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रम तथा गतिविधियों की कवरेज प्रदान करना |
5-नेशनल सेफ्टी काउंसिल तथा राज्य अध्यायों द्वारा प्रमुख शहरों राजधानियों में रणनीतिक स्थानों पर बैनर के जरिये जागरूकता फैलाना |
6-सुरक्षा प्रतियोगितायें जैसे-निबंध,नारे,पोस्टर,घरेलू सफाई,सुरक्षा प्रदर्शन,प्रदर्शनियों का आयोजन |
7-प्रशिक्षण कार्यक्रम,कार्यशालाएँ,सेमिनार तथा इकाईयों एवम कर्मचारी आवासों में सुरक्षा फिल्मों की स्क्रीनिंग करना |
8-आपातकालीन अभ्यासों का आयोजन कराते हुये PPE,अग्निशमन आदि पर व्यावहारिक प्रदर्शन करना |
अन्य तथ्य-
राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा,स्वास्थ्य और पर्यावरण पर एक स्वैच्छिक आंदोलन विकसित करने के लिए 4 मार्च,1966 को श्रम मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) की स्थापना की गयी थी |
यह एक शीर्ष गैर-लाभकारी त्रिपक्षीय निकाय है,जो सोसायटी पंजीकरण अधिनियम,1860 और बॉम्बे पब्लिक ट्रस्ट अधिनियम,1950 के तहत पंजीकृत है |
Read More-Juice Jacking : घर से बाहर Mobile Charge करने पर हो सकता है भारी नुकसान