सरस्वती सम्मान 2023:रौद्र सात्विकम उपन्यास के लिये प्रभा वर्मा को मिला सरस्वती सम्मान

प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार 'प्रभा वर्मा' को प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान 2023 (33वां संस्करण) से सम्मानित किया जायेगा | प्रभा वर्मा को यह सम्मान उनके उपन्यास 'रौद्र सात्विकम' के लिये दिया जा रहा है | रौद्र सात्विकम वर्ष 2022 में प्रकाशित मलयालम में काव्यात्मक छंद में लिखा गया एक उपन्यास है | प्रभा वर्मा ने मलयालम भाषा में अपना उत्कृष्ट योगदान दिया है |

इस लेख में-

1-सरस्वती सम्मान के बारे में 

2-33वां सरस्वती सम्मान 2023 पुरस्कार

3-प्रभा वर्मा के बारे में

4-केके बिड़ला फाउंडेशन पुरस्कार

5-FAQ

सरस्वती सम्मान 2023:रौद्र सात्विकम उपन्यास के लिये प्रभा वर्मा को मिला सरस्वती सम्मान

सरस्वती सम्मान के बारे में-

➡यह भारतीय साहित्य के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मानों में से एक है |

➡यह पुरस्कार भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओँ के भारतीय लेखकों द्वारा पिछले 10 वर्षों में प्रकाशित साहित्यिक कृतियों के लिये प्रतिवर्ष दिया जाता है |

➡यह पुरस्कार केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाता है |

➡इस पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र, पट्टिका तथा 15 लाख रुपये का पुरस्कार शामिल है |

➡प्रथम सरस्वती सम्मान 1991 में हरिवंश राय बच्चन को चार खण्डों में प्रकाशित उनकी आत्मकथा क्या भूलूं क्या याद करूँ,नींण का निर्माण फिर, बसेरे से दूर और दशद्वार से सोपान तक के लिये मिला था |

➡32वां सरस्वती सम्मान शिवशंकरी को तमिल भाषा में लिखी उनकी कृति सूर्या वामसम के लिये मिला था 

33वां सरस्वती सम्मान 2023 पुरस्कार-

रौद्र सात्विकम उपन्यास मलयालम भाषा में लिखा गया काव्यात्मक छंद हैं जो "सत्ता तथा राजनीति, व्यक्ति तथा राज्य, कला तथा सत्ता के मध्य संघर्ष के बारे में वर्णन करता है |" रौद्र सात्विकम उपन्यास रचनात्मक दार्शनिक तरीके से धर्म तथा अधर्म की दुर्दशा को चिन्हित करता है |

33 वें सरस्वती सम्मान 2023 पुरस्कार के विजेता का चयन न्यायमूर्ति अर्जन कुमार सीकरी की अध्यक्षता वाली चयन समिति द्वारा किया गया है |

प्रभा वर्मा के बारे में-

प्रभा वर्मा का जन्म 30 मई 1959 में केरल के तिरुवल्ला में हुआ था | प्रभा वर्मा ने 30 से अधिक पुस्तकें लिखी है | जिनमें प्रमुख कृतियाँ हैं-अर्कपूर्णिमा, चंदना नाजी, आर्द्रम, कनाल चिलम्बु, श्यामा माधवम, सौपर्णिका आदि है |केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार, वायलार पुरस्कार से भी प्रभा वर्मा सम्मानित हो चुके है |

वर्तमान में प्रभा वर्मा केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के मीडिया सलाहकार है |

केके बिड़ला फाउंडेशन पुरस्कार-

प्रसिद्ध उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला द्वारा केके बिड़ला फाउंडेशन की स्थापना 1991 में की गयी थी | इस पुरस्कार का प्रमुख उद्देश्य भारतीय साहित्य को प्रोत्साहन देना हैं | पिछले 10 वर्षों में भारतीय नागरिक द्वारा उत्कृष्ट साहित्यिक कृति को इस पुरस्कार से नवाजा जाता हैं | केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा दिए गये अन्य पुरस्कार निम्न है-

1-बिहारी पुरस्कार 

2-व्यास सम्मान 

FAQ-

1-रौद्र सात्विकम उपन्यास के लेखक कौन हैं ?

प्रभा वर्मा |

2-सरस्वती सम्मान की पुरस्कार राशि कितनी है ?

15 लाख नकद पुरस्कार,एक पट्टिका तथा प्रशस्ति पत्र 

3-33 वें सरस्वती सम्मान 2023 के चयन समिति के अध्यक्ष कौन थे ?

अर्जन कुमार सीकरी

4-प्रथम सरस्वती सम्मान किसे दिया गया था ?

1991 में हरिवंश राय बच्चन को 

5-सरस्वती सम्मान 2022 किसे मिला था ?

शिवशंकरी को सूर्या वामसम के लिये |

6-सरस्वती सम्मान पाने वाली पहली महिला कौन थी?

मलयालम कवयित्री बालामणि अम्मा थी | 

Read More-संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार:राष्ट्रपति मुर्मू ने 94 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से किया सम्मानित

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने