VVPAT Machine: क्या है वीवीपैट मशीन और कैसे काम करती है?

VVPAT Machine: 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान के साथ, सुप्रीम कोर्ट ने हॉल ही में कहा है कि VVPAT पर्चियों के 100% सत्यापन की मांग करने वाली याचिकाओं पर जल्द ही सुनवाई की जायेगी |

VVPAT क्या है-

VVPAT Machine: क्या है वीवीपैट मशीनें और कैसे काम करती है |

VVPAT का पूरा नाम 'वोटर वेरिफ़िएबल पेपर ऑडिट ट्रेल मशीन' है |यह मशीनें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की बैलेट यूनिट से जुडी होती है |जब वोट डाला जाता है तो यह मशीन मतदाता की पसंद के साथ कागज की एक पर्ची प्रिंट करती है |प्रिंटेड पर्ची सात सेकंड के लिये दिखाई देती है, ताकि मतदाता यह देख सके कि उनका वोट सही ढंग से दर्ज किया गया है या नहीं |

VVPAT मशीनों की कैसे हुई शुरुआत-

VVPAT का विचार पहली बार 2010 में सामने आया |भारत निर्वाचन आयोग ने EVM के साथ मतदान प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के तरीकों पर चर्चा करने के लिये राजनीतिक दलों के साथ बैठक की |इसके बाद दो सार्वजनिक उपक्रमों-भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) & इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (ECIL) द्वारा एक प्रोटोटाइप तैयार किया गया |

जुलाई 2011 में लद्दाख, तिरुवनंतपुरम, चेरापूंजी, पूर्वी दिल्ली तथा जैसलमेर में फील्ड परीक्षण आयोजित किये गये |

वर्ष 2013 में नागालैंड के नोकसेन विधानसभा क्षेत्र के सभी 21 मतदान केन्द्रों पर पहली बार VVPAT का उपयोग किया गया था|

इसके बाद चुनाव आयोग ने चरणबद्ध तरीके से VVPAT शुरू करने का निर्णय लिया |2014 के लोकसभा चुनावों में भी इसका इस्तेमाल किया गया था |

जून 2017, चुनावों में 100% VVPAT का उपयोग किया जाने लगा तथा 2019 का लोकसभा चुनाव पहला आम चुनाव बन गया जिसमें 100% EVM को VVPAT से जोड़ा गया था |

VVPAT मशीनें कैसे काम करती है-

VVPAT का उपयोग आमतौर पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के साथ किया जाता है |मतदाता इन मशीनों पर बटन दबाकर या टचस्क्रीन का उपयोग करके अपना वोट डालते है |

मतदाता द्वारा EVM पर अपना वोट डालने के बाद, VVPAT प्रणाली एक कागजी पर्ची उत्पन्न करती है, जिसमें वोट का विवरण होता है, जैसे कि उस उम्मीदवार या पार्टी का नाम तथा प्रतीक, जिसके लिये वोट डाला गया था |

पेपर स्लिप को कुछ सेकंड के लिये एक पारदर्शी विंडो के माध्यम से प्रदर्शित किया जाता है, जिससे मतदाता यह सत्यापित कर सकता है कि पेपर पर दर्ज वोट EVM स्क्रीन पर उनकी पसंद से मेल खाता है |यदि मतदाता संतुष्ट है, तो वह अपने वोट की पुष्टि कर सकता है |

फिर पेपर स्लिप को VVPAT मशीन के भीतर एक सीलबंद कंटेनर में डाल दिया जाता है |यह वोट का एक भौतिक रिकॉर्ड बनाता है, जिसका उपयोग ऑडिटिंग तथा सत्यापन उद्देश्यों के लिये किया जा सकता है |

गिनती प्रक्रिया के दौरान, चुनाव परिणामों की सटीकता सुनिश्चित करने के लिये VVPAT मशीनों में एकत्र की गई कागजी पर्चियों को मैन्युअल रूप से गिना जा सकता है तथा इलेक्ट्रॉनिक वोट टैली के साथ तुलना की जा सकती है |

FAQ-

1-वीवीपैट का फुल फॉर्म क्या है?

वोटर वेरिफ़िएबल पेपर ऑडिट ट्रेल मशीन

2-EVM का फुल फॉर्म क्या है?

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन

Read More-Shallowfake:शैलोफेक, डीपफेक से कैसे अलग है और यह हमारी सुरक्षा के लिये कैसे गंभीर खतरा बन गया है?

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने