हॉल ही में फिजियोलॉजी यानी चिकित्सा में 2024 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया |इस लेख में चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार 2024 के बारे में चर्चा करेंगे |
चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार 2024-

वर्ष 2024 में चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार सयुंक्त राज्य अमेरिका के विक्टर एम्ब्रोस तथा गैरी रुवकुन को प्रदान किया गया |चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार कैरोलिंस्का इंस्टिट्यूट, स्टॉकहोम, स्वीडन में नोबेल असेम्बली द्वारा प्रदान किया जाता है |नोबेल पुरस्कार विजेताओं को 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (8,91,38,885 भारतीय रुपये) प्राप्त होते है |
वैज्ञानिक विक्टर एम्ब्रोस तथा गैरी रुवकुन की खोज-

उन्हें यह पुरस्कार माइक्रो आरएनए (MicroRNA) की खोज तथा पोस्ट-ट्रांसक्रिप्शनल जीन रेगुलेशन में इसकी भूमिका के लिये प्रदान किया गया |
माइक्रो आरएनए एक छोटा आरएनए अणु है, जो प्रोटीन कोड नहीं करता है बल्कि अन्य जीन के कार्य को नियंत्रित करता है |
यह खोज जीन अभिव्यक्ति के पोस्ट-ट्रांसक्रिप्शनल रेगुलेशन में एक नयी दिशा लेकर आई है |इससे वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद मिली है कि जीन की गतिविधियों को किस तरह नियंत्रित किया जा सकता है |
पोस्ट-ट्रांसक्रिप्शनल जीन रेगुलेशन क्या है-
.jpg)
वह प्रक्रिया है जिसके तहत जीन की गतिविधियों को ट्रांसक्रिप्शन (RNA में जीन के DNA कोड की कॉपी) के बाद नियंत्रित किया जाता है |इसका प्रमुख उद्देश्य जीन के अभिव्यक्ति के अंतिम उत्पादों जैसे प्रोटीन की मात्रा तथा गुणवत्ता को नियंत्रित करना है |
यह कोशिकाओं को विभिन्न स्थितियों में अनुकूलित करने में मदद करता है जैसे-तनाव, विकास तथा बाहरी कारकों के प्रति प्रतिक्रिया |कोशिका अगर तनाव की स्थिति में है, तो यह विशिष्ट जीन के mRNA को स्थिर रखकर प्रोटीन के निर्माण को सीमित कर सकती है |
इस प्रकार यह जीन अभिव्यक्ति को नियंत्रित करने का एक सूक्ष्म परंतु अत्यधिक प्रभावशाली तरीका है, जो प्रोटीन उत्पादन तथा कोशिका की कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है |
पिछले वर्ष 2023 में चिकित्सा नोबेल पुरस्कार किसे मिला था-
वर्ष 2023 का चिकित्सा नोबेल पुरस्कार कैटालिन कारिको (Katalin Kariko) तथा ड्रियू वीसमैन (Drew Weissma) को संयुक्त रूप से दिया गया था |यह पुरस्कार उनकी न्यूक्लिओसाइड बेस संशोधन से संबंधित खोजों के लिये दिया गया था जिसने कोविड-19 के खिलाफ प्रभावी mRNA टीकों के विकास को सक्षम किया |कैटालिन कारिको, एक हंगेरियन-अमेरिकी महिला बायोकेमिस्ट है तथा वीसमैन एक अमेरिकी चिकित्सक-वैज्ञानिक है |
नोबेल पुरस्कार के बारे में-
यह विश्व का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिये प्रदान किया जाता है |
इसकी स्थापना 1895 में स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल द्वारा की गई थी जोकि डायनामाइट के आविष्कारक थे |अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी जायदाद में अपनी सम्पति का बड़ा हिस्सा नोबेल पुरस्कार के रूप में देने की व्यवस्था की थी |
इस पुरस्कार का उद्देश्य मानवता के लाभ के लिये महत्वपूर्ण कार्यों को मान्यता देना है |
अल्फ्रेड नोबेल का उद्देश्य शांति, रसायन, भौतिकी, चिकित्सा तथा अर्थशास्त्र के क्षेत्र में किये गये कार्यों को सम्मानित करना था |
प्रथम नोबेल पुरस्कार 1901 में एमिल एडोल्फ वॉन बेहरिंग को प्रदान किया गया था |
FAQ-
1-नोबेल पुरस्कार की स्थापना कब की गई थी ?
इसकी स्थापना 1895 में स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल द्वारा की गई थी
2-प्रथम नोबेल पुरस्कार कब दिया गया था ?
1901 में प्रथम बार नोबेल पुरस्कार दिया गया था |
3-प्रथम नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया था ?
एमिल एडोल्फ वॉन बेहरिंग को |
4-नोबेल पुरस्कार की कितनी श्रेणियां है ?
5 श्रेणियां-भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य तथा शांति के क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार दिया जाता है |
5-एक नोबेल पुरस्कार अधिकतम कितने लोगों द्वारा साझा किया जा सकता है ?
अधिकतम 3 लोगों के द्वारा तथा शांति के मामलें में यह किसी संगठन को दिया जा सकता है |
6-नोबेल दिवस कब मनाया जाता है ?
प्रति वर्ष 10 दिसम्बर |
Read More-Digital Arrest Scam: जरा सी चूक और खाते से सारा पैसा गायब,साइबर ठगी का नया तरीका