Oscars 2025:जानें 97वें ऑस्कर पुरस्कारों के प्रमुख विजेताओं की पूरी लिस्ट

Oscars 2025:हॉल ही में 97वें ऑस्कर पुरस्कार 2 मार्च 2025 को हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किये गए |97वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में सीन बेकर की 'अनोरा' मूवी सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी |इस अनोरा मूवी ने 5 ऑस्कर अपने नाम किये |इस लेख में ऑस्कर पुरस्कार के बारें में तथा 2025 के प्रमुख विजेताओं के बारें में चर्चा करेंगे |

ऑस्कर पुरस्कार के बारें में-

ऑस्कर पुरस्कार को अकादमी पुरस्कार भी कहा जाता है |इस प्रति वर्ष एकेडमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में दिया जाता है |1929 में सर्वप्रथम ऑस्कर पुरस्कार प्रदान किये गए थे |विजेताओं को ट्रॉफी के रूप में एक स्वर्ण प्रतिमा की एक प्रति दी जाती है जिसे "अकादमी अवार्ड ऑफ़ मेरिट" कहा जाता है |वर्ष 1983 भानु अथैया ने भारत के लिए पहला ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त किया था |

97वें ऑस्कर पुरस्कार के प्रमुख बिंदु-

Oscars 2025:जानें 97वें ऑस्कर पुरस्कारों के प्रमुख विजेताओं की पूरी लिस्ट

1-97वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में सीन बेकर की 'अनोरा' सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी |जिसने सर्वश्रेष्ठ मूवी, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ संपादन तथा सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा सहित पांच ऑस्कर अपने नाम किये |

2-एड्रियन ब्रांडी लगातार दो सर्वश्रेष्ठ अभिनेता ऑस्कर जीतने वाले पहले अभिनेता बन गए, जबकि ज़ो सलदाना ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री जीतने वाली डोमिनिका मूल की पहली अमेरिकी बनकर इतिहास रच दिया |

3-सीन बेकर एक ही फिल्म 'अनोरा' के लिए चार ऑस्कर जीतने वाले पहले फिल्म निर्माता बन गए, जिन्होंने सर्वश्रेष्ठ मूवी, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ संपादन तथा सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा में जीत हासिल की |

4-पॉल टेजवेल-विक्ड (WICKED) कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए ऑस्कर जीतने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति बने |

5-लातविया ने पहली बार ऑस्कर पुरस्कार जीता |Flow (फ्लो) ने- सर्वश्रेठ एनिमेटेड फीचर पुरस्कार अपने नाम किया |

6-फिलिस्तीनी तथा इजराइल फिल्म निर्माताओं की डाक्यूमेंट्री "No Other Land" (नो अदर लैंड) ने वेस्ट बैंक संघर्ष के कवरेज के लिए सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री फीचर पुरस्कार अपने नाम किया |

2025 के प्रमुख ऑस्कर विजेता-

1-सर्वश्रेष्ठ मूवी- अनोरा

2-सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- सीन बेकर (अनोरा)

3-सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- एड्रियन ब्रांडी (द ब्रूटलिस्ट)

4-सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- मिकी मैडिसन (अनोरा)

5-सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता- कीरन कल्किन (ए रियल पेन)

6-सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री- ज़ो सलदाना (एमिलिया पेरेज)

7-सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म- आई एम स्टिल हियर (ब्राजील)

8-सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर- फ्लो (Flow)

9--सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री फीचर- नो अदर लैंड 

10-सर्वश्रेष्ठ पटकथा- अनोरा 

11-सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री शार्ट- द ओनली गर्ल इन ड अर्किस्ट्रा

12-सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्शन शार्ट- आई एम नॉट ए रोबोट

13-सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल स्कोर- द ब्रूटलिस्ट 

14-सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल Song- एल मल (EL Mal)-एमिलिया पेरेज

15-सर्वश्रेष्ठ साउंड- Dune Part-2

16-सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिज़ाइन- विक्ड (Wicked)

17-सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी- द ब्रूटलिस्ट 

18-सर्वश्रेष्ठ हेयर एंड मेकअप- द सबस्टेंस (The Substance)

19-सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन- पॉल टेजवेल-विक्ड (WICKED)

20-सर्वश्रेष्ठ संपादन- अनोरा 

21-सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट्स- Dune Part-2

2025 में सबसे अधिक ऑस्कर जीतने वाली मूवी-

1-अनोरा-5 ऑस्कर 

2-दब्रूटलिस्ट-3 ऑस्कर 

3-एमिलिया पेरेज-2 ऑस्कर 

4-Wicked-2 ऑस्कर 

5-Dune:Part Two-2 ऑस्कर 

FAQ-

1-ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त करने प्रथम भारतीय कौन था?

वर्ष 1983 भानु अथैया ने भारत के लिए पहला ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त किया था |

2-सर्वप्रथम ऑस्कर कब प्रदान किये गए?

1929

3-ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय मूवी कौन सी थी?

गाँधी (1983) 

4-सर्वाधिक ऑस्कर पुरस्कार अपने नाम करने वाली मूवी?

बेन-हर (1959), लार्ड ऑफ़ द रिंग्स:रिटर्न ऑफ़ द किंग (2003) तथा टाइटैनिक (1997) ने 11 ऑस्कर अपने नाम किये है |

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने