Bomb Cyclone:क्या होता है बम चक्रवात और कैसे बनता है

Bomb Cyclone:हॉल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तरी क्षेत्र और उत्तरी क्षेत्र के मिडवेस्ट क्षेत्र बम चक्रवात से बुरी तरह से प्रभावित हुए है |साथ ही साथ पूर्वी तट भी प्रभावित हुआ है |इस लेख में बम चक्रवात क्या है तथा ये चक्रवात कैसे बनता है, इस विषय पर चर्चा करेंगे |

Bomb Cyclone:क्या होता है बम चक्रवात और कैसे बनता है

बम चक्रवात क्या है-

बम साइक्लोन एक तीव्र मध्य अक्षांशीय साइक्लोन है, इसके केंद्र में निम्न वायुदाब होता है |बम चक्रवात में खराब मौसम, बर्फीले तूफ़ान, तेज आंधी और भारी वर्षा होती है |जब किसी लो प्रेशर सिस्टम का दबाब 24 घंटे में 24 मिलीबार या उससे ज्यदा गिर जाये तब उसके आसपास की वायु बहुत तेजी से लो प्रेशर सिस्टम की और बढ़ती है |इस स्थिति को बम चक्रवात के नाम से संबोधित किया जाता है |

बम चक्रवात कैसे बनते है-

जब किसी क्षेत्र का तापमान अधिक हो जाता है तब वायु गर्म हो जाती है और जब वायु गर्म होती है तो वह हल्की होती है तथा वह ऊपर की तरफ बढ़ती है और उच्च वायुदाब की वायु इसका स्थान ले लेती है |जब यहाँ का लो प्रेशर सिस्टम बहुत तेज गति से निर्मित हो यानी दबाब बहुत तेजी से गिर जाये तो उच्च वायुदाब की वायु की गति वह बहुत तेजी से यहाँ पर बढ़ जाती है |बम चक्रवात तब बनता है जब किसी लो प्रेशर सिस्टम का दबाब 24 घटें में 24 मिलीबार या उससे ज्यादा गिर जाये |जब किसी लो प्रेशर का दबाब 24 घटें में 24 मिलीबार या उससे ज्यादा गिर जाये तब उसके आसपास की जो वायु है, वह बहुत तेजी से लो प्रेशर सिस्टम की ओर बढ़ती है |इस स्थिति को बम चक्रवात के नाम से जाना जाता है |

Bomb Cyclone:क्या होता है बम चक्रवात और कैसे बनता है
Images Source-BBC

बम चक्रवात की उत्पति तब होती है जब ठंडी वायु का द्रव्यमान गर्म वायु के द्रव्यमान से टकराता है इस तेजी से मजबूत होने वाली मौसम प्रणाली का बनना एक प्रक्रिया है जिसे बॉम्बोजेनेसिस के नाम से जाना जाता है |इसकी विशेषता यह है कि हवाओं की गति लगभग 80 KM/H हो जाती है |सामान्यतः हवाओं की गति तेज होने के साथ-साथ लो प्रेशर सिस्टम में जब हवाएं तेज बढ़ती है तो इससे जान-माल को भी हानि होने की संभावना बढ़ जाती है |संपति की हानि हो सकती है |यदि आस-पास कोई झील है तो झील के किनारों पर बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है तथा बिजली आपूर्ति भी इससे प्रभावित हो सकती है |

बम चक्रवात के कारण-

बम चक्रवात तूफ़ान के केंद्र में कम दबाब में अचानक गिरावट के कारण होते है |जैसे-जैसे दबाब कम होता है, बम चक्रवात की तीव्रता बढ़ती जाती है |बम चक्रवात बनने के अन्य निम्नलिखित कारण है-

1-ट्रोपोस्फेरिक फ्रंटोजेनेसिस 

2-वायु-समुद्र संपर्क

3-अचानक तथा बड़ी गुप्त ऊष्मा निक्षेपण 

Read More-चक्रवात:क्या है उष्णकटिबंधीय और शीतोष्ण चक्रवात

बम चक्रवात का क्षेत्र-

बम चक्रवात के 4 हॉट स्पॉट क्षेत्र है-

1-उत्तर पश्चिमी प्रशांत 

2-अटलांटिक महासागर का उत्तरी क्षेत्र 

3-दक्षिण पश्चिमी प्रशांत

4-अटलांटिक महासागर का दक्षिणी क्षेत्र 

बम चक्रवातों का इतिहास-

सर्वप्रथम माइकल ई एडम्स ने बॉम्बोजेनेसिस शब्द का प्रयोग किया था |बॉम्बोजेनेसिस शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है-

बम जोकि विस्फोटक विकास को संदर्भित करता है तथा साइक्लोजेनेसिस जिसका अर्थ चक्रवात या तूफ़ान का बनना है |

बम चक्रवात हरिकेन से कैसे अलग है-

1-बम चक्रवात सर्दियों या शुरूआती बसंत में आता है जबकि हरिकेन गर्मियों में आता है |

2-बम चक्रवात मध्य से उच्च अक्षांशों उत्तर पश्चिमी अटलांटिक, उत्तर पश्चिमी प्रशांत की घटना है जबकि हरिकेन उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों विशेषकर महासागरीय क्षेत्र की घटना है |

3-बम चक्रवात में ठंडी हवा तूफानों को तीव्र कर देती है जबकि हरिकेन में ठंडी हवा तूफानों को कमजोर कर देती है |

4-बम चक्रवात में केंद्र बाहरी परिवेश से अपेक्षा ठंडा होता है जबकि हरिकेन में केंद्र बाहरी परिवेश से अपेक्षाकृत गर्म होता है |

Read More:Global Climate Risk Index 2025:जानें क्या है वैश्विक जलवायु जोखिम सूचकांक और भारत की स्थिति

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने