हॉल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2024 के लिये नामित हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किये |वर्ष 2024 के लिये, राष्ट्रपति ने 132 पद्म पुरस्कार प्रदान किये है |इसमें 5 विभूषण, 17 पद्म भूषण तथा 110 पद्म श्री पुरस्कार शामिल है |पुरस्कार प्राप्त करने वाले में 30 महिलायें है |सूची में 8 विदेशी, एनआरआई, पीओसी तथा ओसीआई व्यक्ति शामिल है |इसके साथ ही 9 लोगों को मरणोपरांत पुरस्कार भी दिया गया है |पद्म विभूषण प्राप्त करने वाले हस्तियों में पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, अभिनेत्री तथा सांसद वैजयंतीमाला बाली, अभिनेता कोनिडेला चिरंजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता बिंदेश्वर पाठक तथा भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम शामिल है |सामाजिक कार्यकर्ता बिंदेश्वर पाठक को यह पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किया गया है |
पद्म पुरस्कार के बारें में-

पद्म पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1954 में की गई थी |पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों (सम्मान) में से एक है |
ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों तथा खेल जैसे विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिए जाते है |
प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर इनकी घोषणा की जाती है |जिसका वितरण सामान्यतः मार्च या अप्रैल माह में राष्ट्रपति भवन में आयोजित किये जाने वाले सम्मान समारोहों में भारत के राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है |
पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित एक प्रमाण-पत्र तथा एक पदक प्रदान किया जाता है |
पुरस्कार से संबंधित अन्य तथ्य-
पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिये जाते है-
1-पद्म विभूषण-यह पद्म पुरस्कार की सर्वोच्च श्रेणी का पुरस्कार है |जो सरकारी सेवकों द्वारा प्रदान की गई सेवा सहित किसी भी क्षेत्र में असाधारण तथा विशिष्ट सेवा के लिये दिया जाता है |
2-पद्म भूषण-यह पद्म पुरस्कारों की दूसरी सर्वोच्च श्रेणी का पुरस्कार है |जो सरकारी सेवकों द्वारा प्रदान की गई सेवा सहित किसी भी क्षेत्र में उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिये दिया जाता है |
3-पद्म श्री-यह पद्म पुरस्कारों की तीसरी सर्वोच्च श्रेणी का पुरस्कार है |जो सरकारी सेवकों द्वारा प्रदान की गई सेवा सहित किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिये दिया जाता है|
ये पुरस्कार प्रधामंत्री द्वारा गठित पद्म पुरस्कार समिति द्वारा की गई सिफारिशों के आधार पर प्रदान किये जाते है|
इसके नामांकन प्रक्रिया जनता के लिये खुली होती है, जहाँ स्व-नामांकन भी किया जा सकता है |
इन पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है |
कुछ व्यवधान के चलते वर्ष 1978, 1979 तथा 1993 से 1997 के दौरान इन पुरस्कारों की घोषणा नहीं की गई थी|
यह पुरस्कार आमतौर पर मरणोपरांत प्रदान नहीं किया जाता है |हालाँकि अत्यधिक योग्य मामलों में सरकार मरणोपरांत पुरस्कार देने पर विचार कर सकती है |
यह पुरस्कार किसी उपाधि के बराबर नहीं होता है |इसे पुरस्कार पाने वालों के नाम के आगे प्रत्यय या उपसर्ग के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है |
पद्म विभूषण प्राप्त व्यक्ति-
1-पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू-सार्वजनिक मामलों में |
2-अभिनेत्री तथा सांसद वैजयंतीमाला बाली-कला क्षेत्र में |
3-अभिनेता कोनिडेला चिरंजीवी-कला क्षेत्र में |
4-सामाजिक कार्यकर्ता बिंदेश्वर पाठक-सामाजिक कार्य |
5-भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम-कला क्षेत्र में |
Read More- कोको द्वीप विवाद:भारत से चीन के पास कैसे पहुँच गया कोको द्वीप