खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 का वितरण राष्ट्रपति भवन में हुआ |राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन विजेताओं को सम्मानित किया |राष्ट्रपति भवन में आयोजित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय ग्रैंडमास्टर गुकेश डी, पेरिस ओलंपिक में डबल मेडल जीतने वाली शूटर मनु भाकर, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह तथा पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है |इस लेख में अर्जुन पुरस्कार, खेल रत्न पुरस्कार तथा द्रोणाचार्य पुरस्कार क्या है तथा इससे सम्मानित विजेताओं के विषय में चर्चा करेंगे |
2024 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेता-
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-

1-गुकेश डी-शतरंज
.jpg)
2-हरमनप्रीत सिंह-हॉकी
.jpg)
3-प्रवीण कुमार-पैरा एथलेटिक्स
.jpg)
4-मनु भाकर-निशानेबाजी
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार-
1-ज्योति याराजी-एथलेटिक्स
2-अन्नु रानी-एथलेटिक्स
3-नीतू-मुक्केबाजी
.jpg)
4-राकेश कुमार-पैरा तीरंदाजी
.jpg)
5-नवदीप-पैरा एथलेटिक्स
6-स्वीटी-मुक्केबाजी
7-वंतिका अग्रवाल-शतरंज
8-सलीमा टेट-हॉकी
9-अभिषेक-हॉकी
10-संजय-हॉकी
11-जरमनप्रीत सिंह-हॉकी
12-सुखजीत सिंह-हॉकी
13-प्रीति पाल-पैरा एथलेटिक्स
14-जीवांजी दीप्ति-पैरा एथलेटिक्स
15-अजीत सिंह-पैरा एथलेटिक्स
16-सचिन सरजेराव खिलारी-पैरा एथलेटिक्स
17-धरमवीर-पैरा एथलेटिक्स
18-प्रणव सूरमा-पैरा एथलेटिक्स
19-एच होकातो सेमा-पैरा एथलेटिक्स
20-सिमरन-पैरा एथलेटिक्स
.jpg)
21-नीतेश कुमार-पैरा बैडमिंटन
22-थुलसिमति मुरुगेसन-पैरा बैडमिंटन
23-नित्या-पैरा बैडमिंटन
24-मनीषा रामदास-पैरा बैडमिंटन
25-कपिल परमार-पैरा जूडो
26-मोना अग्रवाल-पैरा शूटिंग
27-रुबीना फ्रांसिस-पैरा शूटिंग
28-स्वप्निल कुसाले-शूटिंग
29-सरबजोत सिंह-शूटिंग
30-अभय सिंह-स्क्वैश
31-सजन प्रकाश-स्विमिंग
32-अमन सेहरावत-रेसलिंग
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम)-
1-सुच्चा सिंह-एथलेटिक्स
2-मुरलीकांत राजाराम पेटकर-पैरा तैराकी
द्रोणाचार्य पुरस्कार-
1-सुभाष राणा-पैरा शूटिंग
2-एस मुरलीधरन-बैडमिंटन
3-दीप्ति देशपांडे-शूटिंग
4-संदीप सांगवान-हॉकी
.jpg)
5-अरमांडो कोलाको-फुटबॉल
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-
फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया
मौलाना अबुल कलामआज़ाद ट्रॉफी-
1-चंडीगढ़ विश्वविद्यालय-समग्र विजेता
2-लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी-1st रनअप यूनिवर्सिटी
3-गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी-2nd रनअप यूनिवर्सिटी
खेल संबंधी पुरस्कारों के बारे में-
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-
1-इस पुरस्कार को पहले राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाता था |यह 4 वर्षों में एक खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट तथा बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया जाता है |
2-मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार युवा कार्यक्रम तथा खेल मंत्रालय द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है |
3-इस पुरस्कार से सम्मानित विजेताओं को 25 लाख रुपये नकद,पदक तथा सम्मान पत्र दिया जाता है |
4-1991-92 में स्थापित खेल रत्न पुरस्कार को सर्वप्रथम शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथ आनंद को दिया गया था |
अर्जुन पुरस्कार-
1-यह पुरस्कार 1961 में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेल आयोजनों में उत्कृष्ट उपलब्धि के पहचान के लिए स्थापित किया गया था |
2-अर्जुन पुरस्कार विगत 4 वर्षों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने, खेल कौशल तथा अनुशासन की भावना दर्शाने हेतु किया जाता है |
3-इस पुरस्कार में 15 लाख रुपये नकद,अर्जुन की एक कांस्य प्रतिमा तथा एक सम्मान पत्र से सम्मानित किया जाता है |
द्रोणाचार्य पुरस्कार-
1-भारत सरकार द्वारा 1985 में स्थापित द्रोणाचार्य पुरस्कार खेल संबंधी प्रशिक्षण में उत्कृष्टता को मान्यता देने के लिए दिया जाता है |
2-द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रशिक्षकों को निरंतर आधार पर उत्कृष्ट, मेधावी कार्य करने तथा खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सक्षम बनाने के लिए दिया जाता है |
3-द्रोणाचार्य पुरस्कार में 15 लाख रुपये नकद, द्रोणाचार्य की कांस्य की मूर्ति तथा एक सम्मान पत्र दिया जाता है |
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी-
1-इसे 1956-57 में स्थापित किया गया था |
2-मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी विगत एक वर्ष में अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में शीर्ष प्रदर्शन पर विश्वविद्यालय को दी जाती है |
Read More-Huiyen Lallong:मणिपुर की प्राचीन मार्शल आर्ट्स हुईयेन लाललोंग जिसमें मनु भाकर को हासिल है महारत |