हज सुविधा एप:केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जारी किया हज गाइड 2024

केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री स्मृति ईरानी ने विज्ञानं भवन दिल्ली में हज 2024 की तैयारियों के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया | इस कार्यक्रम में हज तीर्थयात्रियों के लिये हज सुविधा एप भी लॉन्च किया गया | इसके साथ ही हज गाइड 2024 को भी जारी किया गया | इस मौकें पर स्मृति ईरानी ने कहा कि लोगों के लिये हज यात्रा को सहज तथा आरामदायक बनाने के लिये भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों ने समन्वित प्रयास किया हैं |

हज सुविधा एप:केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जारी किया हज गाइड 2024

मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि हज यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर तथा सुविधाजनक बनाने के लिये सभी विभागों के बीच मोदी सरकार ने समन्वय स्थापित किया है | इसके साथ ही स्मृति ईरानी ने यह भी बताया कि 5000 से अधिक महिलाओं ने बिना पुरुष साथी के हज यात्रा के लिये आवेदन किया हैं | पिछले वर्ष अकेले हज यात्रा करने वाली महिलाओं की संख्या 4300 थी जोकि इस वर्ष बढ़ कर 5160 हो गई |

विज्ञान भवन, दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के भिन्न-भिन्न हिस्सों से 550 से अधिक प्रशिक्षकों ने भाग लिया | इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षकों को सहानुभूतिपूर्ण बनाना तथा शिक्षित करना है, जो हज यात्रियों को आगे का प्रशिक्षण देते है | साथ ही तीर्थयात्रियों के लिये हज को एक सहज तथा आरामदायक अनुभव बनाना है |

हज सुविधा एप-

इस एप को BISAG-N (भास्कराचार्य राष्ट्रीय अन्तरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञानं संस्थान) द्वारा विकसित किया गया है |

हज सुविधा एप किसी भी आवश्यकता के समय अधिकारियों को हज यात्रियों की वर्तमान स्थान तथा स्थिति के बारे में जानकारी देगा | यह एप हज यात्रियों को जरुरत के समय निकट के  स्वास्थ्य सुविधाओं का पता लगाने में मदद करेगा |

यह एप हज तीर्थयात्रियों को उनकी यात्रा के दौरान आने वाली आम समस्याओं को समाधान प्रदान करता है |

इस एप में किसी भी आपातकाल जैसी परिस्थिति में कंट्रोल रूम में सीधा संवाद,ट्रैकिंग सिस्टम,सामान की सुरक्षा सहित अन्य सुविधायें उपलब्ध हैं |

प्रक्रिया को आसान बनाने के लिये एक हज गाइड 2024 भी लांच किया गया |

हज गाइड 10 भाषाओं में उपलब्ध-

हज गाइड हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, उर्दू, बांग्ला, कन्नड सहित 10 भाषाओं में प्रकाशित किया गया है और इसे सभी हज यात्रियों को दिया जायेगा |

Read More-NUCFDC:राष्ट्रीय शहरी सहकारी वित्त और विकास निगम लिमिटेड

Read More-सुकन्या समृद्धि योजना की मुख्य बातें तथा आवश्यक दस्तावेज

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने